कोरोना पीड़ित का हरमू मुक्तिधाम में नहीं हो सका अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची. बोकारो निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की कोरोना के कारण रविवार को बोकारो जनरल अस्पताल में मृत्यु हो गयी. इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्य उनकी बॉडी को लेकर हरमू मुक्तिधाम पहुंचे. जहां उन्हें अंतिम संस्कार की इजाजत नहीं मिली. शव शाम 5:10 बजे हरमू मुक्ति धाम पहुंचा था. वहींमारवाड़ी सहायक समिति हरमू मुक्ति धाम […]

विज्ञापन

रांची. बोकारो निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की कोरोना के कारण रविवार को बोकारो जनरल अस्पताल में मृत्यु हो गयी. इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्य उनकी बॉडी को लेकर हरमू मुक्तिधाम पहुंचे. जहां उन्हें अंतिम संस्कार की इजाजत नहीं मिली. शव शाम 5:10 बजे हरमू मुक्ति धाम पहुंचा था. वहींमारवाड़ी सहायक समिति हरमू मुक्ति धाम के अध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया ने कहा कि उनके यहां शाम सात बजे के बाद सब पहुंचे थे.

विज्ञापन

मृतक बोकारो के रहनेवाले थे और वहां से सबको रांची लाया गया था. यहां सब अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत मृत्यु प्रमाण पत्र में सील नहीं लगा था. मृतक के परिजन भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे थे. बाद में वे लोग स्वत: शव लेकर चले गये. हम लोगों ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola