झारखंड के राज्यपाल बोले- जो गलत करेगा, अंजाम भुगतेगा, कल्पना सोरेन को सीएम बनाये जाने पर कही ये बात

यह पूछे जाने पर कि राजभवन की नजर वर्तमान हालात पर है. राज्यपाल ने कहा कि राजभवन की नजर सिर्फ राज्य की कानून-व्यवस्था पर है. दुर्भाग्य की बात है कि यह बद से बदतर होती जा रही है. यह चिंता का विषय है.
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को चेन्नई रवाना होने से पहले राजभवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया. राज्यपाल ने कहा कि वे हमेशा यह कहते रहे हैं कि जो गलत करेगा, उसे उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. यह पूछे जाने पर कि राजभवन की नजर वर्तमान हालात पर है. राज्यपाल ने कहा : राजभवन की नजर सिर्फ राज्य की कानून-व्यवस्था पर है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि यह बद से बदतर हो रही है, जो चिंता का विषय है. यह पूछे जाने पर कि राज्य सरकार कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रही है. राज्यपाल ने कहा : ये बातें अभी यथार्थ नहीं, बल्कि कागजी हैं. अयोध्या में आयोजित समारोह में शामिल होने के सवाल पर कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित समारोह लोगों के लिए है. वह वहां जाकर प्रेरणा लें. राज्यपाल का अपना प्रोटोकॉल होता है. निश्चित रूप से मैं शायद उस दिन या उसके बाद अयोध्या जाऊंगा. हालांकि, इसका निर्णय भारत की राष्ट्रपति करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




