Jharkhand News: गूंज महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण पर, जानें इस बार के आयोजन में क्या होगा खास

Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Dec 2022 12:01 PM

विज्ञापन

वॉलेंटिर व कार्यकर्ताओं से तैयारी की जानकारी ली. सुदेश महतो ने कहा कि इस बार गूंज महोत्सव विकास महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. पहला दिन महिला महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा

विज्ञापन

सिल्ली में गूंज महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण पर है. इस भव्य आयोजन को लेकर जहां कलाकार अभ्यास में जुटे हैं, वहीं कारीगर दिन-रात मंच को स्वरूप देने में जुटे हुए हैं. इस बार एक साथ पांच हजार छऊ नृत्य कलाकारों को कार्निवल आकर्षण का केंद्र होगा. गुरुवार को सिल्ली स्टेडियम में तैयारी समिति की बैठक हुई, जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम व सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो शामिल हुए. उन्होंने 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित गूंज महोत्सव के कार्यक्रमों व तैयारियों की समीक्षा की.

वहीं वॉलेंटिर व कार्यकर्ताओं से तैयारी की जानकारी ली. सुदेश महतो ने कहा कि इस बार गूंज महोत्सव विकास महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. पहला दिन महिला महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेश बैस करेंगे. उदघाटन के मौके पर छऊ नृत्य कलाकारों का कार्निवल होगा, जिसमें पांच हजार छऊ नृत्य कलाकार एक साथ नृत्य करेंगे. दूसरा दिन किसान महोत्सव के रूप में मनेगा. अंतिम दिन युवा महोत्सव का आयोजन होगा.

मनोरंजन के कई इंतजाम :

महोत्सव के दौरान झालीवुड के प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सुनील कुमार सिंह, प्रमुख जितेंद बड़ाइक, बीडीओ पावन आशीष लकड़ा, सीओ धर्मेंद्र दुबे, थाना प्रभारी आकाशदीप, मुरी ओपी प्रभारी बबलू सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

धरातल पर उतरेंगी योजनाएं: सुदेश महतो

विधायक ने कहा कि सिल्ली के लिए महोत्सव में जन कल्याणकारी योजनाएं लायी जायेंगी. यहां के सभी सरकारी हाइ स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत और विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था होगी. इसका उदघाटन राज्यपाल करेंगे. यह लाइब्रेरी 24 घंटा खुला रहेग. यहां बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे. युवा दिवस के दिन सिल्ली में इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए कोचिंग की शुरुआत होगी. सिल्ली के सरकारी अस्पताल में डायलेसिस मशीन लगेगी. वहीं बंद पड़ी मशीनों को चालू कराया जायेगा. 11 करोड़ की लागत से सिल्ली में नये अस्पताल भवन की आधारशिला रखी जायेगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola