रांची के 25 हजार विद्यार्थियों के बीच गीता-पाठ का मुकाबला, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगी प्रतियोगिता
रांची में चिन्मय मिशन द्वारा आयोजित गीता-पाठन प्रतियोगिता 2026 में 25,000 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की जाएगी।
रांची. चिन्मय मिशन की ओर से आयोजित ‘गीता-पाठन प्रतियोगिता 2026’ में रांची के विभिन्न विद्यालयों के करीब 25,000 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित होगी, जिसमें नगरस्तरीय, राज्यस्तरीय, राष्ट्रीयस्तरीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं शामिल हैं.
आपके शहर में
नगरस्तरीय गीता-पाठ प्रतियोगिता 27 सितंबर को चिन्मय मिशन आश्रम, रांची में आयोजित होगी. इसके बाद राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 11 अक्तूबर को बोकारो में होगी. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 20 और 21 नवंबर को पुणे में आयोजित की जायेगी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को पुणे में होगा. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में गीता के ज्ञान, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए