घाटशिला उपचुनाव की तिथि जल्द, बिहार के साथ हो सकती है घोषणा

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
घाटशिला उपचुनाव की तिथि जल्द, बिहार के साथ हो सकती है घोषणा

झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव की तिथि जल्द घोषित होने की संभावना है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव की तिथि जल्द घोषित होने की संभावना है. चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार इस सीट पर उपचुनाव की तिथि बिहार विधानसभा के उपचुनाव कार्यक्रम के साथ घोषित की जा सकती है. दोनों राज्यों में साथ-साथ चुनाव होने से प्रशासनिक और सुरक्षा प्रबंधन में आसानी होगी. इधर, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा कर लिया है. बूथवार मतदाता सूची अपडेट की गयी है और नये मतदाताओं के नाम भी जोड़े गये हैं. अब मतदान केंद्रों की अंतिम सूची तैयार कर ली गयी है. मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है. कर्मियों की तैनाती की भी योजना तैयार है. इवीएम की फर्स्ट लेबल चेकिंग का कार्य भी एक-दो दिनों में संपन्न कर लिया जायेगा. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार बैठक कर आयोग के निर्देशानुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मालूम हो कि घाटशिला सीट शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के कारण रिक्त हुई है. संवैधानिक प्रावधान के अनुसार सीट रिक्त होने के छह माह के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola