झारखंड के सभी पंचायतों में खुलेंगे जेनरिक मेडिकल स्टोर्स, संचालन के लिए फार्मासिस्ट की नहीं होगी जरूरत

Bottles of Remdesivir in a hospital for COVID-19 patients in Wuhan in central China's Hubei province Wednesday, Feb. 12, 2020. (FeatureChina via AP Images)
राजधानी रांची के तर्ज पर राज्य के सभी पंचायतों में जेनरिक मेडिकल स्टोर्स खुलेंगे, जहां करीब 100 प्रकार की दवाएं होंगी. इसका सारा खर्च राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उठायेगा.
रांची : राजधानी की तर्ज पर जिला की सभी पंचायतों में जेनरिक मेडिकल स्टोर्स खोलने के प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर 15 दिसंबर तक इच्छुक एजेंसी की आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लेने को कहा गया है.
जेनरिक मेडिकल स्टोर्स खोलने के प्रस्ताव पर पंचायत सचिव व मुखिया द्वारा अनुशंसा की जानी है. अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी व औषधि निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से स्टोर खोलने की अनुशंसा करने के बाद लाइसेंस जारी कर दिया जायेगा. ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी पंचायतों में जेनरिक मेडिकल स्टोर्स खोलने का प्रस्ताव औषधि निदेशालय को दिया था.
इन स्टोर्स के संचालन के लिए फार्मासिस्ट की आवश्यकता नहीं होगी. कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देकर इस काम के लिए तैयार किया जायेगा. इन जेनरिक मेडिकल स्टोर्स पर होने वाला खर्च राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के फंड से किया जायेगा. जेनरिक स्टोर्स में करीब 100 प्रकार की दवाएं होंगी.
गांव में जेनरिक मेडिकल स्टोर्स के खुल जाने से राज्य की प्रत्येक पंचायतों में सामान्य बीमारियों, बुखार, जुकाम, खांसी, दस्त आदि की दवाओं के लिए ग्रामीणों को भटकना नहीं होगा. कई बार मलेरिया, डायरिया आदि से पीड़ित मरीजों को समय पर दवाएं नहीं मिल पाती है, जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है.
-डॉ विनोद कुमार, सिविल सर्जन, रांची
Posted by : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




