Ranchi news : पानी का बिल जमा करने के नाम पर 4.68 लाख की ठगी

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :21 Jul 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : पानी का बिल जमा करने के नाम पर 4.68 लाख की ठगी

पहले भी पानी के बिल के नाम पर 8.63 लाख की ठगी हुई थी

विज्ञापन

: मात्र 12 रुपये ऑनलाइन जमा करने के नाम पर झांसे में लिया : पहले भी पानी के बिल के नाम पर 8.63 लाख की ठगी हुई थी रांची. रांची नगर निगम का पानी का बिल (जल कर) जमा करने के नाम पर कांके रोड के लेक एवेन्यू के समीप रहने वाले राजीव गर्ग (71) से साइबर अपराधियों ने 4.68 लाख रुपये की ठगी कर ली है. इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि उन्हें व्हाट्सएप से एक मैसेज आया, जिसमें नगर निगम का लोगो लगा हुआ था. मैसेज में लिखा था कि जल कर भुगतान नहीं किया, तो पानी का कनेक्शन काट दिया जायेगा. इस मैसेज के बाद उन्होंने उसी नंबर पर कॉल किया, तो कॉल रिसीव करने वाले ने अपने को निगम का कर्मी बताया. उसने कहा कि 12 रुपये की राशि है, उसे ऑनलाइन जमा कर दें. जब राजीव गर्ग ने कहा कि वे निगम के कार्यालय में जाकर रुपये जमा कर देंगे. तब कहा कि ऑनलाइन जमा करना ज्यादा आसान होगा और उसने मेरा डेबिट कार्ड नंबर मांगा, मैंने उसे डेबिट कार्ड का नंबर दे दिया. उसके थोड़ी देर बाद कॉल करने वाले ने मोबाइल हैक कर लिया और जितना भी ओटीपी आ रहा था, उसे ग्रहण करने लगा. बार-बार कह रहा था कि ट्रांजेक्शन फेल हो रहा है और अन्य डेबिट कार्ड व इंटरनेट बैंकिंग का डिटेल्स मांगने लगा. उसी बीच आरोपी ने मेरे खाते से 4.68 लाख की निकासी कर ली. इस प्रकार पानी का बिल जमा करने के नाम पर तीन दिन पहले लालपुर निवासी अंकुर महेश्वरी से भी 8.63 लाख रुपये की ठगी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola