Ranchi news : नाबालिग से दुष्कर्म के चार आरोपी दोषी, फैसला 16 को

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : नाबालिग से दुष्कर्म के चार आरोपी दोषी, फैसला 16 को

नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना एक सितंबर 2023 को हुई थी.

विज्ञापन

: एक सितंबर 2023 को हुई थी दरिंदगी की घटना रांची : पोक्सो के विशेष कोर्ट ने 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने के चार आरोपियों मौसम अंसारी, शेल्टन मेंडिस, निकेश कुमार गुप्ता और अनूप कुजूर को दोषी करार दिया है. सजा की बिंदु पर 16 सितंबर को सुनवाई होगी. नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना एक सितंबर 2023 को हुई थी. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता खलारी स्थित नेहरू स्टेडियम में लगे मेला देखकर देर शाम घर लौट रही थी. उसके साथ एक नाबालिग लड़का भी था. सुनसान जगह पर कुछ लड़कों ने नाबालिग लड़की को चाकू का भय दिखा कर उसे कब्जे में ले लिया, फिर अंधेरे में ले जाकर चार युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. जबकि उसके साथ चल रहे नाबालिग लड़का को आरोपियों ने भगा दिया. वह गांव जाकर घटना की जानकारी दी. उसके बाद गांव वाले नाबालिग की तलाश करने लगे. आधी रात को लड़की नग्न अवस्था में मिली. उसके बाद लोग खलारी पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. एक आरोपी को बाद में पकड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola