पूर्व सांसद रामटहल की भाजपा में घर वापसी, कहा : पार्टी का विजय पताका फहरायेंगे
Birsa Munda
पांच बार रांची लोकसभा सीट से सांसद रहे रामटहल चौधरी व उनके बेटे रणधीर चौधरी की भाजपा में घर वापसी हो गयी है. सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इनका पार्टी में स्वागत किया.
रांची. पांच बार रांची लोकसभा सीट से सांसद रहे रामटहल चौधरी व उनके बेटे रणधीर चौधरी की भाजपा में घर वापसी हो गयी है. सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इनका पार्टी में स्वागत किया. श्री मरांडी ने कहा कि रामटहल चौधरी लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं. रांची व आसपास के इलाके में इनका जनाधार है. इनके आने से संगठन और मजबूत होगा. एनडीए राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. पार्टी में शामिल होने के बाद रामटहल चौधरी ने कहा कि मैंने न कभी पार्टी छोड़ी न ही मुझे भाजपा से निकाला गया. भले ही वह पांच साल तक पार्टी कार्यालय नहीं आये, लेकिन उनका पार्टी नेताओं से हमेशा मधुर संबंध रहा. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से वह चुप थे, लेकिन अब फिर से पार्टी का पटका फहराने का काम करेंगे. मौके पर सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद महेश पोद्दार, अजय मारू, भाजपा रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, प्रणव कुमार बब्बू समेत कई नेता मौजूद थे.
दिन में तरुण चुग ने की थी मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पार्टी नेताओ के साथ पूर्व सांसद रामटहल चौधरी से उनके घर जाकर मुलाकात थी. इससे पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भी श्री चौधरी से मुलाकात की थी. इनके प्रयास के बाद श्री चौधरी ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. हालांकि चुनावी व्यस्तता की वजह से नेताद्वय रामटहल चौधरी के पार्टी में शामिल होने के समय मौजूद नहीं रह पाये.शंभू नंदन भी पार्टी में हुए शामिल
पाकुड़ विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ चुके शंभू नंदन ने भी सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इनका स्वागत किया. श्री मरांडी ने शंभू नंदन हमेशा जनता के हक व अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ते रहे हैं.आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए