Football : शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट एक सितंबर से

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन एक सितंबर को बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में किया जायेगा.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन एक सितंबर को बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में किया जायेगा. इसमें कुल 32 टीमें शामिल होंगी और फाइनल मुकाबला पांच सितंबर को खेला जायेगा. खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो व मो सकीब ने बताया कि टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है और प्रवेश शुल्क 5500 रुपये है. रजिस्ट्रेशन फॉर्म बुढ़ाखुखरा स्थित प्रज्ञा केंद्र से प्राप्त किया जा सकता है. टूर्नामेंट में विजेता टीम को 75 हजार नगद व ट्रॉफी व उप विजेता को 45 हजार नगद व ट्रॉफी दिया जायेगा. वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 11-11 हजार नगद देकर पुरस्कृत किया जायेगा. अधिक जानकारी के लिए फ्रांसिस जेवियर खलखो से (7004797207) संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola