Lalu Prasad Hearing live : जेल में बीतेगी लालू की दिवाली, अब 27 नवंबर को जमानत पर सुनवाई

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Nov 2020 12:29 PM

विज्ञापन

Fodder Scam, Lalu Prasad Yadav Hearing live : रांची : बहुचर्चित चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई 27 नवंबर को होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई की जायेगी. जमानत पर सुनवाई टलने के कारण लालू प्रसाद की दिवाली अब जेल में ही बीतेगी. आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की ओर से अधिवक्ता ने पिछले दिनों जमानत याचिका दाखिल की थी.

विज्ञापन

Fodder Scam, Lalu Prasad Yadav Hearing live : रांची : बहुचर्चित चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई 27 नवंबर को होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई की जायेगी. जमानत पर सुनवाई टलने के कारण लालू प्रसाद की दिवाली अब जेल में ही बीतेगी. आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की ओर से अधिवक्ता ने पिछले दिनों जमानत याचिका दाखिल की थी.

जेल में बीतेगी लालू प्रसाद की दिवाली

दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई आज टल गयी. इस कारण लालू प्रसाद को अब दिवाली जेल में ही बीतानी पड़ेगी. जमानत पर सुनवाई अब 27 नवंबर को होगी.

अब 27 नवंबर को सुनवाई

बहुचर्चित चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई 27 नवंबर को होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई की जायेगी. इसके साथ ही लालू प्रसाद की दिवाली अब जेल में ही बीतेगी. आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की ओर से अधिवक्ता ने पिछले दिनों जमानत याचिका दाखिल की थी.

दुमका कोषागार मामले में मिली है सात साल की सजा  

सीबीआई की विशेष अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को सात साल की सजा सुनाई है. हाईकोर्ट में इस मामले में दाखिल जमानत याचिका में इनकी ओर से आग्रह किया गया है कि उन्होंने आधी सजा काट ली है. इसलिए उन्हें जमानत दे दी जाए.

दुमका कोषागार मामले में सुनवाई  

दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की ओर से पिछले दिनों जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. हालांकि जमानत पर सुनवाई को लेकर 9 नवंबर की तारीख तय थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता ने 6 नवंबर को ही इनसे जुड़े मामले में सुनवाई के कारण जमानत पर सुनवाई करने का आग्रह किया था, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था.

जमानत का आग्रह 

चारा घोटाला से जुड़े दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. जमानत याचिका में उन्होंने आग्रह किया है कि लालू प्रसाद यादव ने आधी सजा काट ली है. इसलिए इन्हें जमानत दे दी जाए.

रिम्स के केली बंगला में रह रहे लालू प्रसाद

चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव फिलहाल रांची के रिम्स स्थित केली बंगला में रह रहे हैं. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण उन्हें रिम्स से केली बंगला में शिफ्ट किया गया था.

देवघर व चाईबासा मामले में मिल चुकी है जमानत 

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाला मामले में जेल में बंद हैं. दुमका, देवघर और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत इन्हें सजा सुना चुकी है. देवघर और चाईबासा मामले में इन्हें जमानत मिल चुकी है.

चाईबासा कोषागार में मिल चुकी जमानत

चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में 9 अक्टूबर को जमानत मिल गयी है. लालू प्रसाद यादव ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के का हवाला दिया था. याचिका में बताया गया है कि वह कई बीमारियों से ग्रसित हैं. उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है. इसलिए उन्हें जमानत दे दी जाए. लालू प्रसाद यादव ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी.

जमानत पर सुनवाई आज

दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में 9 नवंबर को सुनवाई की तारीख निर्धारित थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता की ओर से 6 नवंबर को ही इस मामले में सुनवाई के लिए निवेदन किया गया था. आवेदन में अधिवक्ता ने आग्रह किया था कि 6 नवंबर को लालू प्रसाद यादव से संबंधित मामले की सुनवाई है. इसलिए इसी दिन जमानत याचिका पर भी सुनवाई की जाए. हाईकोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया था.

Fodder Scam, Lalu Prasad Yadav Hearing live : रांची : बहुचर्चित चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सुनवाई है. इसके अलावा लालू प्रसाद की बीमारी की रिपोर्ट और जेल में रहने के दौरान लालू प्रसाद से मिलने वाले मामले में भी सुनवाई होनी है. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने रिम्स और जेल प्रबंधन से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की थी.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन