Jharkhand News: रांची के आउट हाउस में लगी आग, एक जिंदा जला, दूसरे की हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2023 9:10 AM
गुरुवार की रात करीब 10:30 पर दामोदर का दोस्त अमर तिग्गा उससे मिलने आया हुआ था. आधे घंटे बाद ही अचानक आउटहाउस से चीखने की आवाज आने लगी. आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि जिस कमरे में दामोदर और अमर थे
बरियातू थाना क्षेत्र स्थित दिव्यायन तालाब के सामने बने कृष्णा अपार्टमेंट के आउट हाउस में गुरुवार की देर रात आग लग गयी. इस अगलगी में कमरे में मौजूद दामोदर लोहरा जिंदा जल गया. वही रातू का रहनेवाला अमर तिग्गा की स्थिति गंभीर है. मृतक दामोदर सोनाहातू का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार, मृतक दामोदर लोहरा अपने फुफेरे भाई मनोज के साथ कृष्णा अपार्टमेंट के आउटहाउस में ही रहता था.
गुरुवार की रात करीब 10:30 पर दामोदर का दोस्त अमर तिग्गा उससे मिलने आया हुआ था. आधे घंटे बाद ही अचानक आउटहाउस से चीखने की आवाज आने लगी. आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि जिस कमरे में दामोदर और अमर थे, उसमें धुआं भरा है. जमीन पर दामोदर मृत पड़ा था. जलने की वजह से उसकी मौत हो गयी थी. वहीं गंभीर रूप से झुलस चुका अमर तड़प रहा था.
इसकी जानकारी बरियातू पुलिस को दी गयी. इसके बाद एंबुलेंस से अमर को रिम्स भेजा गया. कमरे की निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पाया कि बिजली का तार, पंखा व बेड में आग लगी थी. हालांकि आउटहाउस में आग कैसे लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है. बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है. एफएसएल की टीम ने भी जांच की.
पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. मृतक की भाभी बिलासी देवी ने बताया कि घटना के दौरान उनका देवर अपने दोस्त के साथ हीटर में आग ताप रहा था. इसी दौरान दामोदर ने खाना मांगा तो वह किचेन में खाना निकालने चली गयी. थोड़ी देर बाद वह चिल्लाने की आवाज सुनी तो उस कमरे की ओर पहुंची. वहां पहुंचने पर देखा कि पूरा कमरा धुआं से भरा पड़ा है. अंदर आग लगी थी और दोनों चीख रहे थे.
इसके बाद वह भी दोनों को बचाने के लिए चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे . बिलासी देवी के अनुसार, उसका देवर नगर निगम की फॉगिग गाड़ी में काम करता था. मृतक के ममेरे भाई मनोज ने बताया कि आउट हाउस सिद्धार्थ मजूमदार का है. एक कमरे में दामोदर, जबकि दूसरे में वह खुद रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










