वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अचानक बिगड़ी तबीयत, ऑर्किड अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर (फाइल फोटो)

Finance Minister Hospitalize : खांसी की शिकायत काफी बढ़ने के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को बुधवार की रात आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

Finance Minister Hospitalize : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अचानक तबीयत खराब हो गयी. खांसी की शिकायत काफी बढ़ने के बाद उन्हें बुधवार की रात ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां फिलहाल उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे मंत्री

जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से मंत्री को खांसी की शिकायत थी. बुधवार की रात सांस लेने में तकलीफ होने और खांसी की समस्या काफी बढ़ जाने के बाद उन्हें ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ओपीडी के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ निशीथ कुमार की परामर्श और निगरानी में है. उनकी छाती का सीटी स्कैन किया गया है जिसमें हल्का इंफेक्शन पाया गया है. फिलहाल उन्हें पल्मोनोलॉजी विभाग में रखा गया है. अगले 24 घंटे तक मंत्री डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे.

इसे भी पढ़ें

20 मार्च को कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, आपके यहां क्या है भाव, यहां देखें

Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किये 4 अलर्ट, रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में वज्रपात-वर्षा की चेतावनी

Indian Railways News: अप्रैल में मौर्य एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों से यात्रा करने वालों को होगी परेशानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola