वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नहीं लौटाई सरकारी गाड़ी, नई इनोवा का ले रहे थे आनंद

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर. फाइल फोटो

Radha Krishna Kishore Statement: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी गाड़ी लौटाने की खबरों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि सरकारी वाहन उनके पास है और नई खरीदी गई इनोवा से कार्यालय गए थे. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के मजबूती से चलने की भी बात कही.

विज्ञापन

रांची से आनंद मोहन की रिपोर्ट

Radha Krishna Kishore Statement: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी गाड़ी लौटाने को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी सरकारी गाड़ी अब भी उनके पास है. उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में एक नई टोयोटा इनोवा खरीदी है और शुक्रवार को उसी वाहन से प्रोजेक्ट भवन पहुंचे थे. इस दौरान उनकी सरकारी गाड़ी भी उनके साथ मौजूद थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

नई इनोवा से पहुंचे प्रोजेक्ट भवन

शुक्रवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपनी नई खरीदी गई इनोवा से प्रोजेक्ट भवन पहुंचे. दिनभर उन्होंने वित्त विभाग से जुड़ी विभिन्न फाइलों का निपटारा किया और विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की. उनके साथ सरकारी वाहन भी मौजूद रहा, जिससे सरकारी गाड़ी लौटाने की चर्चाओं पर विराम लग गया.

अफवाहों पर मंत्री ने दी सफाई

सरकारी वाहन लौटाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ यूट्यूब चैनलों पर क्या चल रहा है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, "मेरी सरकारी गाड़ी मेरे पास है. मैंने नई गाड़ी खरीदी थी और आज उसी से कार्यालय गया था." उन्होंने यह भी कहा कि बिना पुष्टि के इस तरह की खबरें प्रसारित करना उचित नहीं है. मीडिया को तथ्यात्मक जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने चाहिए.

सरकार को लेकर भी दिया स्पष्ट संदेश

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार की स्थिरता को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और सरकार के भीतर किसी प्रकार की असहमति या नाराजगी की बात सही नहीं है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार मजबूती से चल रही है. मेरी कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है."

इसे भी पढ़ें: झारखंड के वित्त मंत्री दिल्ली में मौजूद, लेकिन सरकार के कार्यक्रम से रखी दूरी

अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश

वित्त मंत्री के इस बयान को हाल के दिनों में चल रही राजनीतिक चर्चाओं और सरकारी वाहन को लेकर फैली अटकलों पर उनकी आधिकारिक प्रतिक्रिया माना जा रहा है. उनके अनुसार, नई निजी गाड़ी खरीदने का अर्थ सरकारी वाहन लौटाना नहीं है. राजनीति में कई बार गाड़ियों से ज्यादा रफ्तार अफवाहें पकड़ लेती हैं, लेकिन अंततः तथ्य वही रहते हैं जिन्हें संबंधित पक्ष सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करता है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड : पुलिस मुख्यालय के पत्र से नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार की सुरक्षा लौटाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola