झारखंड के वित्त मंत्री दिल्ली में मौजूद, लेकिन सरकार के कार्यक्रम से रखी दूरी

Updated:
विज्ञापन

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर. (फाइल फोटो)

दिल्ली में मौजूद रहने के बावजूद झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर राज्य सरकार के नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

विज्ञापन

Jharkhand Finance Minister: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दिल्ली में हैं. दिल्ली में राज्य सरकार ने भी नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेंशन कार्यक्रम का आयोजन किया है. लेकिन इसमें सरकार के वरिष्ठ व वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर नहीं दिखे. दिल्ली में रहते हुए भी वित्त मंत्री द्वारा दूरी बनाए जाने की सियासी गलियारे में चर्चा है. इस मामले में पूछने पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि दिल्ली के कार्यक्रम की हमें कोई सूचना नहीं है. मैं दो दिनों से रांची में नहीं हूं. कार्यक्रम से संबंधित कोई पत्र हमें नहीं मिला है. हालांकि कांग्रेस कोटे से मंत्री दीपिका पांडेय और डॉ इरफान अंसारी कार्यक्रम में शामिल हुए. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई थीं. 

आपके शहर में

विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय में मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश से की मुलाकात 

वित्त मंत्री दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय जरूर पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आला केंद्रीय नेता जयराम रमेश से मुलाकात की. वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर संगठन और सरकार को लेकर चर्चा की. मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि संगठन बेहतर तरीके से काम कर रहा है. सरकार के साथ समन्वय बनाकर काम हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मिलकर विकास योजनाओं को गति देने का कार्य हो रहा है. पार्टियों के घोषणा पत्र और नीतियों को सामूहिक रूप से लागू करने का प्रयास जारी है. 

विभागीय सचिव का अब तक नहीं मिला जवाब

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पिछले दिनों गाड़ी वापस करने को लेकर विभाग के संयुक्त सचिव पंकज सिंह के पत्र पर सवाल उठाया था. इस संबंध में विभागीय सचिव को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा था. लेकिन उन्हें विभाग की ओर से इस संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

ये भी पढ़ें: 'मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं', दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola