सिल्ली में शुरू हुआ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

Published by :VISHNU GIRI
Published at :20 Apr 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली में शुरू हुआ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को सिल्ली में किया गया.

विज्ञापन

सिल्ली. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडीए कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को सिल्ली में किया गया. अभियान की शुरुआत जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ एसके साबरी, सीएचसी प्रभारी डॉ प्रियंका सिन्हा, जिला मलेरिया सलाहकार राजकुमारी विद्युतमा ने संयुक्त रूप से सिल्ली सामुदायिक अस्पताल से किया. इस दौरान अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर व स्वयं फाइलेरिया बचाव के लिए डीईसी एवं एलबेंडाजोल दवाइयां खाकर अभियान की शुरुआत की. मौके पर हिंडाल्को मुरी के सामुदायिक प्रभाग के भरत सिंह, जेएसएलपीएस बीपीओ अनीता राहील टूटी, अस्पताल के मारुति नंदन चक्रवर्ती, बीडीएम कमल कुमार दे, एमपीडब्ल्यू ब्रज किशोर महतो सहित जेएसएलपीएस की महिला दीदी कर्मी, एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भी दवाइयां ली. जिप उपाध्यक्ष एवं प्रमुख ने फाइलेरिया रोग को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से सभी लोगों को से स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में फाइलेरिया रोधी दवाइयां खाने की अपील की. डॉ एसके साबरी, पिरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार महतो एवं एमपीडब्ल्यू सुरेंद्रनाथ महतो जानकारी दी. सोमवार 20 अप्रैल को प्रखंड में कुल 130 बूथ बनाया गया है, जिसमें कुल 5296 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन कराया गया. प्रखंड में कुल 134828 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. स्कूलों में बच्चों को दी गई गोलियां सिल्ली: अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य सहियाओं सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने स्कूलों पर जाकर बच्चों को फाइलेरिया की गोलियां खिलायी. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रखंड के मोदी डीह, ख़ापचा बेड़ा सहित कई इलाके के स्कूलों में जाकर बच्चों को फाइलेरिया की दवाइयां खिलायी गयी.

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola