सिकंदराबाद–दरभंगा एक्सप्रेस के यात्रियों को भीड़ से मिलेगी मुक्ति, हटिया-खड़गपुर ट्रेन 6 दिसंबर को रद्द

Train News|IRCTC News|Indian Railways|झारखंड की राजधानी रांची के रास्ते दरभंगा से सिकंदराबाद और सिकंदराबाद से मिथिलांचल के दरभंगा तक जाने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस और दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. इन दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे हैं.
Train News|IRCTC News|Indian Railways|झारखंड की राजधानी रांची के रास्ते दरभंगा से सिकंदराबाद और सिकंदराबाद से मिथिलांचल के दरभंगा तक जाने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस और दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. इन दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे हैं. ये कोच अस्थायी तौर पर लगाये जा रहे हैं. वहीं, हटिया से खड़गपुर के बीच चलने वाली हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 6 दिसंबर को रद्द रहेगी.
रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गयी है. जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 17007/17008 सिकंदराबाद–दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थायी तौर पर 2 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे.
Also Read: Train News: रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस हुआ रीशेड्यूल, पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्स 6 से 9 दिसंबर तक रद्द
बताया गया है कि ट्रेन संख्या 17007 सिकंदराबाद–दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 3 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक अस्थायी तौर पर द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 2 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे. वहीं, ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में 6 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 तक अस्थायी तौर पर द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 2 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे.
आद्रा मंडल के आद्रा–मेदिनीपुर रेलखंड पर मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाइट सब-वे के निर्माण के लिए हेतु ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इसलिए रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिये गये हैं.
Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
-
ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2022 को खड़गपुर से रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2022 को हटिया से रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 18628 रांची–हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर 2022 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला–बोकारो स्टील सिटी–चंद्रपुरा–महुदा–आद्रा–खड़गपुर के स्थान पर कोटशिला-पुरुलिया –चांडिल–टाटानगर–खड़गपुर के रास्ते से चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा–रांची एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर 2022 को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर–आद्रा–महुदा–चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी–कोटशिला के स्थान पर खड़गपुर–टाटानगर–चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला मार्ग से चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




