Football: एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट आज से, 32 टीमें होंगी शामिल

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 का उद्घाटन रविवार को 10 बजे से होगा.

विज्ञापन

न्यू तूफान क्लब टांगरवसली और युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा के बीच होगा उद्घाटन मैच टूर्नामेंट में 32 टीमें होंगी शामिल रांची. शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 का उद्घाटन रविवार को 10 बजे से होगा. टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा. खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो साकिब ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें शामिल होंगी. उद्घाटन मैच (ग्रुप ए) न्यू तूफान क्लब टांगरवसली और युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा के बीच खेला जायेगा. पहले दिन कुल सात मैच खेले जायेंगे. टूर्नामेंट के विजेता को 75 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी, उपविजेता को 45 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी दिया जायेगा. तीसरे और चौथे स्थान पानेवाले टीम को 11-11 हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया जायेगा. इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैच ऑफ द सिरीज होने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola