Football : ओल्ड इज गोल्ड सेमीफाइनल में पहुंची
ओल्ड इज गोल्ड सेमीफाइनल में पहुंची
रांची. ओल्ड इज गोल्ड की टीम मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा खेल मैदान में खेले जा रहे शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. मंगलवार को खेले गये तीसरे क्वार्टर फाइनल में ओल्ड इज गोल्ड ने टाइब्रेकर में जोइब पॉल्ट्री फॉर्म बुढ़ाखुखरा को 7-6 से हराया. इससे पहले सुमित ब्रदर्स और तिग्गा परिवार एफसी सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. इससे पहले मंगलवार को जोइब पॉल्ट्री फॉर्म बुढ़ाखुखरा ने एनएफसी पोखरटोली को 1-0 से, द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी ने ट्राइबल एफए झिंझरी को टाइब्रेकर में 3-2 से, जय सरना संघ मुरजुली ने ब्लू टाइगर एफसी को टाइब्रेकर में 4-3 से और ओल्ड इज गोल्ड रांची ने सरना नवयुवक संघ गुड़गुड़जाड़ी को टाइब्रेकर में 3-0 से हराया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि मो साकिब, शिक्षक सुदीप कुमार, मो अब्दुल्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए