Ranchi News : अंडा हुआ सस्ता, खुदरा में बिक रहा पांच रुपये पीस

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : अंडा हुआ सस्ता, खुदरा में बिक रहा पांच रुपये पीस

गर्मी का असर

विज्ञापन

रांची. गर्मी के कारण अंडा सस्ता हो गया है. खुदरा में यह अंडा पांच रुपये पीस की दर से बिक रहा है. अंडा व्यवसायी ने कहा कि फिलहाल इसकी मांग कम हो गयी है. वहीं उत्पादन भी अधिक हो रहा है. इस कारण दाम में कमी आयी है. थोक में अंडा 920 से 950 रुपये कार्टून (210 पीस) की दर से बिक रहा है. अंडा व्यवसायी ने कहा कि 15-20 दिनों से यह कीमत बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से ही थोक में देसी अंडा का आवक बंद हो गया है, क्योंकि अत्यधिक गर्मी व जल्द खराब होने के कारण इसकी मांग नहीं के बराबर है. सिर्फ छोटे किसान व ग्रामीण इलाके के लोग थोड़ा-बहुत देसी अंडा लाकर बेचते हैं. देसी अंडा बाजार में 14 से 15 रुपये पीस की दर से बिक रहा है. वहीं पंजाब, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व अोड़िसा से प्रतिदिन आठ से 10 ट्रक ब्वॉयलर अंडा आ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola