Durga Puja 2021 : दुर्गा पूजा में कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था, रांची पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान

दुर्गा पूजा को लेकर रांची में पूजा पंडाल बनने शुरू हो गये हैं. रांची पुलिस ने सुरक्षा को लेकर भी तैयारी करनी शुरू कर दी है. रांची के सिटी एसपी के निर्देश पर राजधानी के कई थानेदार ने रिपोर्ट तैयार कर ली है.
Durga Puja 2021, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था की समस्या से निबटने के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर सिटी एसपी सौरभ ने कार्रवाई के लिए छह बिंदु पर एक्शन प्लान तैयार किया है. इस संदर्भ में उन्होंने राजधानी के सभी थाना प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है.
पहले बिंदु में सांप्रदायिक गड़बड़ी करनेवाले संभावित लोगों की जानकारी मांगी गयी है. ऐसे लोगों का आपराधिक इतिहास बताने को कहा गया है. दूसरे बिंदु में पूजा के दौरान पूर्व की घटनाएं, घटना का कारण, घटनास्थल एवं उसके लिए जिम्मेवार लोगों के बारे में बताने को कहा गया है. तीसरे बिंदु में पूजा पंडाल, मूर्ति विसर्जन, मार्ग एवं किसी घटना को लेकर संवेदनशील स्थान, मूर्ति विसर्जन से संबंधित सूचना, पूजा पंडाल, आयोजक का नाम, विसर्जन का रूट और विसर्जन की तिथि मांगी गयी है.
पांचवें बिंदु में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी पूजा पंडाल की सूची के अलावा छठे बिंदु में पूजा के दौरान पूर्व में दर्ज सांप्रदायिक केस के बारे में पूरी जानकारी मांगी गयी है. सिटी एसपी के निर्देश पर राजधानी के कई थानेदार ने रिपोर्ट भी तैयार कर ली है. आपको बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर रांची में पूजा पंडाल बनने शुरू हो गये हैं. इधर, रांची पुलिस ने सुरक्षा को लेकर भी तैयारी करनी शुरू कर दी है.
Also Read: Jharkhand News : झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षक बिना लोकेशन बताये नहीं बना सकेंगे हाजिरी
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




