ePaper

डॉ अशोक प्रियदर्शी को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान, डॉ शेखर मल्लिक को बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान, 15 साहित्यकार सम्मानित

Updated at : 13 Apr 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Ashok Priyadarshi samman

रांची के प्रेस क्लब में सम्मानित साहित्यकार

रांची के प्रेस क्लब में झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति के तीसरे अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर 15 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया. वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान और डॉ शेखर मल्लिक को बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

रांची-समग्र साहित्यिक अवदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी (रांची) को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया. बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान डॉ शेखर मल्लिक (घाटशिला) को उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए दिया गया है. रश्मि शर्मा (रांची) को कथा लेखन के लिए राधाकृष्ण स्मृति सम्मान, लेखन के लिए रजनी गुप्ता (रामगढ़) को डॉ रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान मिला है. रांची की सत्या शर्मा कीर्ति को समकालीन कविता के लिए भारत यायावर स्मृति युवा सम्मान मिला. कुल 15 सम्मानित किए गए. प्रेस क्लब में आयोजित झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति के तीसरे अलंकरण समारोह में इन्हें सम्मानित किया गया. समिति के अध्यक्ष शिरोमणि महतो और महासचिव नीरज नीर ने सभी को बधाई दी है.

उत्कृष्ट लेखन के लिए इन्हें भी मिला सम्मान


सुजाता कुमारी को समकालीन कविता के लिए सुशीला सामद स्मृति युवा सम्मान, हजारीबाग की गुलांचो कुमारी को कुड़माली भाषा संस्कृति के साथ हिंदी में समसामयिक लेखन लिए सृष्टिधर महतो स्मृति युवा सम्मान, धनबाद के डॉ सुभाष कुमार यादव को विधा-वैविध्य के लिए रघुनाथ महतो स्मृति सम्मान, रांची के प्रणव प्रियदर्शी को साहित्य-पत्रकारिता के लिए कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान, गिरिडीह के नेतलाल यादव को खोरठा हिंदी कविता के लिए शिवनाथ प्रमाणिक स्मृति युवा सम्मान दिया गया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड टूरिज्म रोड शो-2025 कोलकाता में ही क्यों? पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कर दिया खुलासा

ये भी किए गए सम्मानित


रांची के डॉ हाराधन कोयरी को पंचपरगनिया साहित्य के लिए जगन्नाथ महतो स्मृति युवा सम्मान, देवघर के रविशंकर शाह को अंगिका हिंदी कविता के लिए डॉ डोमन साहू समीर स्मृति युवा सम्मान, रांची की संघमित्रा रायगुरु को उड़िया हिंदी परस्पर अनुवाद के लिए भाषामित्र सम्मान, नवलेखन के लिए रांची के संतोष कुमार शर्मा को नवल सृजन सम्मान और रांची की चेतना झा को साहित्यिक पत्रकारिता के लिए भाषामित्र सम्मान दिया गया है.

ये भी पढ़ें: रांची के दशम जलप्रपात की BLO दीदियां अब दिल्ली में देंगी ट्रेनिंग, CEC ज्ञानेश कुमार ने की सराहना

डॉ शेखर मल्लिक पर महाविद्यालय को गर्व-कुमार सत्यम


बीडीएसएल महिला महाविद्यालय के सचिव कुमार सत्यम ने कहा है कि कॉलेज से जुड़े डॉ शेखर मल्लिक ने अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से महाविद्यालय का मान बढ़ाया है. महाविद्यालय परिवार को इन पर गर्व है. डॉ शेखर मल्लिक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित और चर्चित युवा लेखक हैं, जिनकी अब तक छह किताबें प्रकाशित हैं. भारतीय भाषा परिषद्, कोलकाता का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार, प्रतिलिपि सम्मान और सुवर्णशिला सम्मान सहित कई सम्मान और पुरस्कार उन्हें मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद के सौरव शक्ति को सर्वाधिक 1.20 करोड़ का पैकेज, 910 को जॉब ऑफर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola