ePaper

सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर में बीजेपी को आयी भ्रष्टाचार की बू, दीपक प्रकाश ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी

Updated at : 13 Feb 2023 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर में बीजेपी को आयी भ्रष्टाचार की बू, दीपक प्रकाश ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी

झारखंड के सांसद ने कहा कि रांची में ही रातु रोड में फ्लाईओवर निर्माण का भारत सरकार के नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के द्वारा करवाया जा रहा है. किसी कंपनी को शिडयूल रेट से 18 प्रतिशत कम दर पर काम दिया गया है. कहा कि जो स्थिति है, उससे इस काम में प्रथमदृष्टया भ्रष्टाचार प्रतीत हो रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand News: राजधानी रांची के सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाईओवर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भ्रष्टाचार की बू आने लगी है. झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर इसकी विस्तृत जांच कराने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने फ्लाईओवर के निर्माण में भ्रष्टाचार की आशंका जतायी है.

शिड्यूल रेट से 25 फीसदी अधिक रेट पर दिया ठेका

दीपक प्रकाश ने कहा है कि रांची में फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है. विकास के काम हो रहे हैं. यह खुशी की बात है, लेकिन इसमें जो भ्रष्टाचार हो रहा है, वह झारखंड जैसे गरीब राज्य के लिए ठीक नहीं है. श्री प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया है कि पथ निर्माण विभाग ने एक खास कंपनी को फ्लाईओवर बनाने का काम दिया है. उन्हें विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि कंपनी को यह ठेका शिड्यूल रेट से 25 प्रतिशत की अधिक दर पर दी गयी है.

आपने खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए की कैबिनेट की बैठक

राज्यसभा सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि नियमतः शिड्यूल रेट से लगभग 10 प्रतिशत तक का काम देने का अधिकार अभियंता प्रमुख को है. 10 प्रतिशत शिडयूल दर से ज्यादा रेट पर ठेका देने के लिए कैबिनेट की स्वीकृति की जरूरत होती है. लेकिन, एक खास कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए आपने कैबिनेट की बैठक की और कंपनी को शिडयूल रेट से 25 प्रतिशत से अधिक रेट पर काम देने की स्वीकृति प्रदान कर दी.

Also Read: Jharkhand News: आज से रांची के सिरमटोली से कांटाटोली की ओर जाने वाले वाहन होंगे डायवर्ट, जानें नया रूट
एनएचएआई ने शिड्यूल रेट से 18 फीसदी कम रेट पर दिया काम

झारखंड के राज्यसभा सांसद ने कहा है कि रांची में ही रातु रोड में फ्लाईओवर निर्माण का भारत सरकार के नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के द्वारा करवाया जा रहा है. किसी कंपनी को शिडयूल रेट से 18 प्रतिशत कम दर पर काम दिया गया है. कहा कि जो स्थिति है, उससे इस काम में प्रथमदृष्टया भ्रष्टाचार प्रतीत हो रहा है. मुझे लगता है कि इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए.

दीपक प्रकाश ने सीएम से पूछे कुछ सवाल

  • आखिर किन परिस्थितियों की वजह से कंपनी को शेडयूल रेट से ज्यादा दर पर काम दिया गया?

  • क्या कारण है कि दोनों फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के राशि आवंटन में इतना फर्क है?

  • अगर ज्यादा रेट पर काम देना ही था, तो फिर से री-टेंडर क्यों नहीं हुआ, जिसमें दूसरी कंपनियां भी भाग ले सकतीं थीं. एक खास कंपनी पर सरकार की विशेष कृपा क्यों?

Also Read: रांची का सिरमटोली फ्लाइओवर बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर बनेगा, मलेशिया की मशीन से होगा काम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola