Jharkhand Crime News: रांची के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला, मेडिका अस्पताल में भर्ती

रांची के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर सोमवार की सुबह जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में घायल डॉ अंचल को इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ है. रांची शहर के बूटी स्थित गुलमोहर अस्पताल के संचालक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ. इस हमले में डॉ कुमार घायल हो गये. तत्काल डॉ कुमार को बेहतर इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, चिकित्सक पर हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है.
घर पर कुल्हाड़ी से मारकर किया हमला
बताया गया कि सोमवार की सुबह बूटी स्थित पानी टंकी के उनके घर में एक व्यक्ति ने पीछे से कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल डॉ अंचल को तत्काल मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जल्द ठीक होकर आपके बीच आउंगा : डॉ अंचल
मेडिका अस्पताल में भर्ती डॉ अंचल ने कहा कि मैं अभी बिल्कुल ठीक हूं. उन्होंने साथियों समेत रिश्तेदार और सहयोगी का धन्यवाद दिया, जो हादसे के बाद से मेरी स्थिति को लेकर अधिक चिंतित रहते हुए इस मुसीबत की घड़ी में मेरा साथ दिया. डॉ अंचल ने कहा कि ही अपने काम पर वापस आऊंगा और पहले जैसा सब की सेवा करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




