बाइक सहित युवक का शव बरामद
Updated at : 21 Apr 2024 10:08 PM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
पुलिस ने मांडर-टांगरबसली रोड में बुढ़ाखुखरा बिसाही मोड़ के निकट सड़क किनारे स्थित गड्ढे से रविवार की सुबह एक बाइक सहित 28 वर्षीय युवक का शव बरामद की है.
विज्ञापन
मांडर
पुलिस ने मांडर-टांगरबसली रोड में बुढ़ाखुखरा बिसाही मोड़ के निकट सड़क किनारे स्थित गड्ढे से रविवार की सुबह एक बाइक सहित 28 वर्षीय युवक का शव बरामद की है. शव की पहचान मांडर के ही मलटोटी निवासी दीपक पहान पिता बहादुर पहान के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि दीपक पहान टेंट हाउस का व्यवसाय करता था. वह शनिवार को उसके टेंट हाउस के सामान की बुकिंग मांडर के नारो गांव में था. वह टेंट लगाने को लेकर दिन से ही अपने स्टॉफ के साथ देर रात तक नारो गांव में ही था और वहीं से अकेले ही बाइक से घर जाने के लिए निकला था. संभावना है कि इसी क्रम में बिसाही मोड़ के निकट दुर्घटना हुई. जिसमें उसकी मौत हो गयी. रविवार की सुबह करीब पांच बजे किसी ने उसे बाइक सहित गड्ढे में गिरा देखा और इसकी सूचना मांडर पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है. मृतक दीपक पहान के दो छोटे बच्चे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




