ePaper

Ranchi News : डीसी ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा

Updated at : 27 May 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : डीसी ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा

पदाधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

विज्ञापन

रांची. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला में विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर सोमवार को अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने वारंट के क्रियान्वयन, जांच की स्थिति, अपराध नियंत्रण, पोक्सो एक्ट के मामलों का अनुपालन, सर्टिफिकेट केस की स्थिति, अवैध खनन व मादक पदार्थ पर रोक, योजनाओं के क्रियान्वयन में विधि व्यवस्था की परेशानी पर जानकारी ली. पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक में डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा, एसडीओ, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), अपर जिला दंडाधिकारी (नक्सल), सिटी और ग्रामीण एसपी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

पीजी रिसर्च काउंसिल की बैठक आज

रांची. कॉमर्स फैकल्टी के पीजी रिसर्च काउंसिल की बैठक 27 मई को दोपहर 3.30 बजे से कुलपति कार्यालय कक्ष के सभागार में होगी. बैठक की अध्यक्षता रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा करेंगे. इसमें कॉमर्स डीन, हेड शिक्षक और गाइड उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola