झारखंड के पूर्व मंत्री ददई दुबे को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत ददई दुबे को श्रद्धांजलि देते सीएम हेमंत सोरेन

Dadai Dubey: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की. दिवंगत चंद्रशेखर दुबे का वाराणसी में अंतिम संस्कार होगा.

विज्ञापन

Dadai Dubey: रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की. सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की. दिवंगत चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का वाराणसी में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी दी श्रद्धांजलि


झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिवंगत ददई दुबे को आज रांची स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे का जाना अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है. ‘ददई दुबे’ के नाम से लोकप्रिय चंद्रशेखर दुबे ने मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मजदूरों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई पूरे दमखम से लड़ी थी. वे एक जुझारू, संवेदनशील और कर्मठ नेता थे. उन्होंने हमेशा जन सरोकारों को प्राथमिकता दी.

ये भी पढ़ें: ACB Trap: झारखंड के गिरिडीह में एसीबी का बड़ा एक्शन, 20 हजार रुपए घूस लेते राजस्व कर्मचारी अरेस्ट

कौन थे ददई दुबे?

झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने गुरुवार की शाम 7.30 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली. वे 80 वर्ष के थे और पिछले 25 दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से गढ़वा, धनबाद समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है. मुखिया से झारखंड में मंत्री तक का सियासी सफर तय करनेवाले ददई दुबे छह बार विश्रामपुर विधानसभा से विधायक रहे. धनबाद लोकसभा सीट से सांसद भी रहे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, हेमंत सोरेन कैबिनेट की 27 एजेंडों पर मुहर

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: झारखंड की लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, राहुल सिंह गिरोह के 6 गुर्गे हथियार के साथ अरेस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola