DA Hike In Jharkhand: झारखंड के सरकारी कर्मियों की बल्ले बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़ा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
DA Hike In Jharkhand: झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है. इसमें कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक में सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने के फैसले पर भी मुहर लग गयी है.
रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक से सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आयी है. राज्य कर्मियों का मंहगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने को लेकर हरी झंडी मिल गयी है. जिसके बाद अब महंगाई भत्ता 50 बढ़कर 53 फीसदी हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इसके अलावा पेंशन धारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि हुई है.
Also Read: Dhanbad Crime News: गोलियों की आवाज से थर्रा उठी धनबाद की धरती, पुलिस ने बरामद किया 6 खोखा
विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश करने के प्रस्ताव पर भी मुहर
सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के अलावा विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है. इसके अलावा पीएम उच्च शिक्षा अभियान के तहत मेरु यानी कि मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के लिए 99.56 रुपये फंड को मंजूर किया गया है. साथ ही साथ डॉ. तुलसी महतो को प्रोन्नति देने के फैसले पर भी मुहर लग गयी है.
झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छठी विधानसभा का पहले सत्र को स्थगित करने की मंजूरी
झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को कटौती के बाद मंजूरी दी गयी है. इसके अलावा छठी विधानसभा का पहला सत्र को स्थगित करने को लेकर हरी झंडी मिली है. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू, उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और मंत्री दीपक बिरूआ मौजूद रहे.
Also Read: Dhanbad Crime News: गोलियों की आवाज से थर्रा उठी धनबाद की धरती, पुलिस ने बरामद किया 6 खोखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










