Dhanbad Crime News: गोलियों की आवाज से थर्रा उठी धनबाद की धरती, पुलिस ने बरामद किया 6 खोखा

Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस

घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस

Dhanbad Crime News: धनबाद के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र में स्थित देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी में गोलियां चली है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Dhanbad Crime News, धनबाद : धनबाद की धरती गोलियों की आवाज से थर्रा उठी है. घटना घनुवाडीह ओपी क्षेत्र में स्थित देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी की है. हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों के बीच दहशत माहौल है. पुलिस ने झरिया के बलियापुर मुख्य मार्ग ओबी के समीप 6 खोखा बरामद किया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

Also Read: हत्या, आगजनी जैसे 20 संगीन मामलों का आरोपी पीएलएफआई उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

पुलिस की उपस्थिति में ही हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक धनबाद के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र में स्थित देवप्रभा आऊटसोर्सिंग कंपनी में ट्रक लोडिंग शुरू करने को लेकर मंगलवार को जनता श्रमिक संघ, भाकपा माले, बीसीकेयू सयुंक्त मोर्चा के लोग प्रंबधन मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मोर्चा के लोदना क्षेत्र में एनटीएसटी रेलवे साइडिंग के समीप ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया. जिससे लोदना क्षेत्र का कोयला डिस्पैच बाधित हो गया. जिसको लेकर मोर्चा व बच्चा गुट के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. दोपहर में प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी से काम शुरू करने के लिए परियोजना में मशीन भेजी गयी, तभी धनुडीह मोहरीबांध लालटेन गंज के समीप से अज्ञात लोगों ने तिसरा पुलिस के उपस्थिति में आठ राउंड फायरिंग की.

धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को सीआईएसएफ के जवानों ने खदेड़ा

इसके बाद परियोजना में अफरा-तफरी मच गयी और काम ठप हो गया. तिसरा थाना के कर्मी आर के सिंह ने धनुडीह पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक चुमन उरांव दल बल के साथ मोहरीबांध लालटेन गंज झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग ओबी के पास पहुंचे और 6 खोखा बरामद किया. इसके बाद सीआईएसएफ के जवान पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर रहे बच्चा गुट और मोर्चा के समर्थकों को खदेड़ दिया. बाद में बालुगद्दा की तरफ तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह युवक परियोजना पहुंचे और 10 राउंड फायरिंग कर चलते बने. जिससे इलाके में दहशत फैल गया. फिलहाल पुलिस घटना को अंजाम देने वाले लोगों की छानबीन कर रही है.

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला महाकुंभ मेला में शामिल होने का न्योता, पवित्र गंगाजल भी किया गया भेंट

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola