झारखंड में साइक्लोन : रांची में वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

झारखंड में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना है, जिसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट के साथ-साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है. प्रदेश में वर्षा और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गयी है. मौसम में बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड में दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही राजधानी रांची में कई दिनों तक वर्षा और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 24 और 25 मई को झारखंड के कई जिलों में ओले गिर सकते हैं. कुछ जगहों पर वर्षा और वज्रपात के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.
मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बुधवार को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है. प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की अधिकतम गति 60 किलोमीटर तक जा सकती है.
इसी तरह 25 मई (गुरुवार) को भी संताल परगना के सभी जिलों के अलावा धनबाद और गिरिडीह में भी ओले गिर सकते हैं. पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. यानी गुरुवार को राज्य में कुछ जगहों पर वर्षा होगी. वज्रपात भी हो सकती है. बुधवार की तरह गुरुवार को भी 60 किलोमीटर तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि 24 और 25 मई के बाद 26, 27 और 28 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी. बादल गरजेंगे और ठनका गिरने की आशंका है. राजधानी रांची के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. 24 से 27 मई तक आंशिक बादल छाये रहेंगे. छिटपुट जगहों पर वर्षा भी हो सकती है.
राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. आज का तापमान 40 डिग्री रहा, जिसके अगले दो दिन में घटकर 37 डिग्री हो जाने के संकेत हैं. उसके बाद फिर तापमान में वृद्धि होने लगेगी. 28 मई को उच्चतम पारा फिर 39 डिग्री पहुंच सकता है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने तापमान का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले दो दिन तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




