राज्य में अपराधी बेलगाम , दिनदहाड़े हो रही हत्या

राज्य में अपराधी बेलगाम , दिनदहाड़े हो रही हत्या
रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है़ राज्य में हर दिन हत्या हो रही है़ श्री साहू प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर मृतक पार्टी कार्यकर्ता सजना राम के घर पहुंचे थे़ गुरुवार को सजना राम के पुत्र रघुनाथ राम की हत्या कर दी गयी थी़ उन्होंने कहा कि यह हत्या पुलिस-प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है़
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि राज्य में बढ़ती हत्या चिंता की बात है़ सरकार को शासन में बने रहने का अधिकार नहीं है़ राज्य की जनता अपराधियों और उग्रवादियों के बढ़ते आतंक से सात महीने में ही तंग आ चुकी है़ इधर सांसद संजय सेठ ने परिजन से मुलाकात के बाद कहा कि इस घटना ने पुलिस-प्रशासन की पोल खोल दी है़
जिलाध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि प्रशासन अविलंब कार्रवाई करे़ विधायक समरी लाल, मेयर आशा लकड़ा, राजकिशोर, भगत बाल्मिकी, प्रकाश सिन्हा, सूरज चौरसिया व सूर्य प्रभात स्व रघुनाथ के परिजनों से मिलने पहुंचे थे़
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










