संगठन सृजन, संविधान बचाओ अभियान को सशक्त बनायें

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
संगठन सृजन, संविधान बचाओ अभियान को सशक्त बनायें

संगठन सृजन, संविधान बचाओ अभियान को सशक्त बनाने के लिए अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को डाक बंगला में हुई.

विज्ञापन

अनगड़ा.

संगठन सृजन, संविधान बचाओ अभियान को सशक्त बनाने के लिए अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को डाक बंगला में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने की. बैठक में अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि इस देश में अगर कांग्रेस नहीं होती तो अब तक संविधान में बदलाव कर गरीबों, आदिवासियों और दलितों का हक अधिकार छीन लिया जाता. ऐसी परिस्थिति में आज सभी लोगों को कांग्रेस का साथ देने की आवश्यकता है. संचालन अजय करमाली ने किया. मौके पर योगेन्द्र बेदिया, जोन तिग्गा, किशोर करमाली, सरिता देवी, विशाल स्वांसी, संजय नायक, सकिर अंसारी, सुजय महतो, छोटेलाल महतो, सिद्दिक अंसारी, सुनिता देवी, अनिता देवी, देवकी देवी, सूरज करमाली, बिपता बेदिया, रोहित नायक, राजदेव पाहन, निर्मल करमाली सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola