ePaper

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष पर भारी भाजपा, झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जस्टिस बी सुदर्शन को हराया

Updated at : 09 Sep 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
CP Radhakrishnan Defeats ‍B Sudarsan Reddy Vice President Election Result 2025

प्रधानमंत्री मोदी के साथ नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन.

CP Radhakrishnan Defeats ‍B Sudarsan Reddy: झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देश के उपराष्ट्रपति चुन लिये गये हैं. 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और कांग्रेस नीत गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हरा दिया. राधाकृष्णन को 452 वोट मिले. रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए.

विज्ञापन

CP Radhakrishnan Defeats ‍B Sudarsan Reddy: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद हुए उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बड़े अंतर से हरा दिया है. इस तरह एक बार फिर समूचे विपक्ष पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी पार्टियां भारी पड़ीं. सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में 452 प्रेफरेंस वोट पड़े, जबकि विपक्षी दलों के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में 300 मत पड़े. इस तरह सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है.

चंपाई सोरेन ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें राष्ट्रपति बनेंगे. चुनाव परिणाम जारी होने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलनकारी चंपाई सोरेन ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस से बढ़कर प्रसन्नता की बात क्या हो सकती है कि पहले महामहिम राष्ट्रपति और अब उपराष्ट्रपति के पद पर ऐसे व्यक्ति बैठेंगे, जो झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं, जिनका झारखंड की माटी से नाता रहा है. चंपाई सोरेन ने कहा कि उनका लंबा संसदीय अनुभव एवं संवेदनशील नेतृत्व निश्चित तौर पर राज्यसभा की गरिमा, मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा, ऐसा हमारा विश्वास है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

98 प्रतिशत सांसदों ने किया वोट

इससे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में 98 प्रतिशत मतदान हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 769 सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद 6 बजे मतगणना शुरू हुई.

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन से 100 फीसदी उम्मीद, रांची में बोले INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी

CP Radhakrishnan Defeats ‍B Sudarsan Reddy: राधाकृष्णन को मिले 452 फर्स्ट प्रेफरेंस वोट

मतगणना समाप्त होने के बाद देर शाम राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की. उन्होंने बताया कि सीपी राधाकृष्णन को 452 फर्स्ट प्रेफरेंस वोट मिले हैं. जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव जीत गये हैं. इसके साथ ही तय हो गया कि सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जगह लेंगे.

इसे भी पढ़ें

CP RadhaKrishnan: उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का झारखंड कनेक्शन

सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीते, तो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों होंगे झारखंड के पूर्व राज्यपाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola