कोरोना संक्रमण के भय से पार्षद ने दो युवती व महिला को कमरे में किया बंद, जमकर हंगामा

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 5:58 AM

विज्ञापन

रांची : रांची सदर थाना क्षेत्र के हैदर अली रोड के जिया एक्वा के पास शुक्रवार को मुहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप था कि वहां एक घर में रहनेवाली महिला का पति दिल्ली में काम करते था और वह वहां से आने के बाद से बीमार है. उसे रिम्स में […]

विज्ञापन

रांची : रांची सदर थाना क्षेत्र के हैदर अली रोड के जिया एक्वा के पास शुक्रवार को मुहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप था कि वहां एक घर में रहनेवाली महिला का पति दिल्ली में काम करते था और वह वहां से आने के बाद से बीमार है. उसे रिम्स में क्वारेंटाइन में रखा गया है. महिला को भी होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश है, लेकिन वह अपने पति से मिलने रिम्स जाती रहती है. ऐसे में महिला भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकती है. लोगों का आरोप है कि उसके घर में भी बाहरी लोगों का आना-जाना है. इससे आसपास के लोग भी संक्रमित हो सकते हैं.

इधर शुक्रवार को उसके घर में भीड़ होने के कारण कांटाटोली के एक युवक की पिटाई भी कर दी गयी. मामला बढ़ता देखकर लोगों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद अर्जुन यादव को दी. इसके बाद पार्षद ने इसकी सूचना सदर थाना को. बाद में पार्षद ने मुहल्लेवालों के साथ मिलकर महिला के घर में ताला लगा दिया. उस से आग्रह किया गया कि अगर उसे खाने-पीने की किसी चीज की जरूरत हो, तो वह मुहल्लेवालों से सामान मांग ले, वह उसे सामान दे देंगे. लेकिन वह घर से बाहर नहीं निकले.

होम क्वारेंटइन का पालन करने का मिला निर्देश :

बाद में सदर थाना की टीम भी दो बार महिला के घर गयी. मौके पर लोगों ने मांग रखी कि महिला को भी खेलगांव में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा जाये. इसके बाद जांच के लिए चिकित्सकों को भी बुलाया गया. पुलिस के अनुसार महिला को चिकित्सकों द्वारा भी निर्देश दिया गया कि अगर वह होम क्वारेंटाइन के नियमों का उल्लंघन करेगी, तो उसे भी क्वारेंटाइन के लिए खेलगांव भेज दिया जायेगा. पुलिस के अनुसार महिला के होम क्वारेंटाइन में नहीं रहने को लेकर विवाद था.

इधर मामले में पार्षद का यह कहना है कि महिला के साथ दो युवतियां भी रहती हैं. दोनों युवतियों से अक्सर मिलने के लिए कई युवक आ जाते हैं. दोनों युवतियों के गलत काम में संलिप्तता होने का आरोप लगाते हुए भी लोगों ने हंगामा किया था. इधर मामले में पुलिस का कहना है कि वहां महिला के साथ रहनेवाली कोई युवती गलत काम में शामिल नहीं है. महिला को कमरे में कैद कर बाहर से कोई ताला बंद नहीं किया गया था. वर्तमान में महिला अपने घर पर ही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola