राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर व कानून व्यवस्था ध्वस्त : सन्नी

Updated:
विज्ञापन
राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर व कानून व्यवस्था ध्वस्त : सन्नी

भाजपा बेड़ो व नरकोपी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था व प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया

विज्ञापन

बेड़ो.

भाजपा बेड़ो व नरकोपी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था व प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया. मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता तख्ती लिए नारेबाजी करते हुए बाजारटांड़ से आक्रोश मार्च निकाला. बतौर मुख्य अतिथि सह प्रभारी भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार, घूसखोरी, गिरी कानून व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की. उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन अधिकारी, नारकोपी मंडल अध्यक्ष तेजू दास, जतरू उरांव, आदित्य ताम्रकार, अरुण साहू, मनोज साहू, राजेंद्र साहू, रंजन गुप्ता, गणेश, आलोक मिश्रा, पाड़हा राजा महादेव कुजूर व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नगड़ी प्रखंड कार्यालय का घेराव : पिस्कानगड़ी.

भारतीय जनता पार्टी नगड़ी मंडल के अध्यक्ष किशन महतो की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में झारखंड सरकार की विफलता के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरोध में सरकार, बीडीओ, सीओ, सीआइ, कर्मचारी के खिलाफ नारेबाजी की. प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ व सीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा. मुख्य वक्ता सह भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी चूड़ामनी महतो, केदार महतो, विंध्याचल महतो, राकेश केशरी, अखिलेश केशरी, संजय राधे, अरविंद केशरी, पंकज लाल शाहदेव व भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kedar Mahto Bero

लेखक के बारे में

By Kedar Mahto Bero

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola