coronavirus update jharkhand : कोरोना के 583 नये पॉजिटिव मिले, 873 स्वस्थ

Published at :16 Oct 2020 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
coronavirus update jharkhand : कोरोना के 583 नये पॉजिटिव मिले, 873 स्वस्थ

कोरोना के नये मामले

विज्ञापन

रांची : गुरुवार को कोरोना के 583 नये पॉजिटिव मिले हैं, वहीं 873 स्वस्थ भी हुए हैं. इस दिन 23399 सैंपल की जांच हुई है और 2.49 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. वहीं आठ की मौत हो गयी है. जिनमें बोकारो व रांची से चार-चार मरीजों की मौत हो गयी है.

राज्य में अबतक 94952 संक्रमित मिल चुके हैं और 87240 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कुल 820 की मौत हो चुकी है. इस समय एक्टिव केस 6892 है. नये संक्रमितों में रांची से 219,जमशेदपुर से 56, बोकारो से 74,चतरा से एक, देवघर से 16, धनबाद से 43, दुमका से अाठ, गढ़वा से चार, गिरिडीह से आठ, गोड्डा से पांच, गुमला से चार, हजारीबाग से 19, जामताड़ा से तीन, खूंटी, लोहरदगा व कोडरमा से 13-13, लातेहार से छह, पाकुड़ से दो, पलामू से पांच, रामगढ़ से 11,साहिबगंज से सात, सरायकेला से नौ, सिमडेगा से 14 व प. सिंहभूम से 30 मिले हैं.

गुरुवार को 873 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें बोकारो से 32,चतरा व देवघर से 16-16, धनबाद से 22,दुमका से 11, जमशेदपुर से 135, गढ़वा से पांच, गिरिडीह से 31, गोड्डा से 11, गुमला से 18, हजारीबाग से 36, जामताड़ा से सात, खूंटी से 18,कोडरमा से 31, लातेहार 19, लोहरदगा चार, पाकुड़ से छह, रामगढ़ से 23, रांची से 353, साहिबगंज से नौ, सरायकेला व प. सिंहभूम से 35-35 मरीज स्वस्थ हुए हैं. रिकवरी रेट 91.87% : झारखंड में रिकवरी रेट 91.87% है, जबकि देश का रिकवरी रेट 87.40%है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola