Coronavirus Update In Jharkhand : झारखंड सरकार का आदेश, सरकारी व निजी अस्पतालों को 70% बेड कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित करना जरूरी

Updated at : 01 May 2021 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Update In Jharkhand : झारखंड सरकार का आदेश, सरकारी व निजी अस्पतालों को 70% बेड कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित करना जरूरी

आदेश में निजी अस्पतालों के संचालकों को कहा गया है कि रांची स्थित सभी निजी अस्पताल बेड बढ़ाने से संबंधित आदेश का पालन करना सुनिश्चित करायें. वहीं अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाना सुनिश्चित करें. यहां पर वैसे संक्रमितों को रखा जा सकेगा, जिनके ऑक्सीजन लेवल में सुधार होता है.

विज्ञापन

Jharkhand Coronavirus Update, Corona Patients Bed Reserves In Jharkhand रांची : कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को 70 फीसदी बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया है. अस्पतालों को कहा गया कि वर्तमान स्थिति का आकलन करने के बाद यह निर्णय लेना जरूरी है. बड़े अस्पतालों को 50 अतिरिक्त बेड और अन्य अस्पतालों को 25 अतिरिक्त बेड बढ़ाना होगा. यह आदेश 30 अप्रैल को विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने जारी किया है.

प्राथमिकता के आधार पर हो ऑक्सीजन बेड का उपयोग :

आदेश में निजी अस्पतालों के संचालकों को कहा गया है कि रांची स्थित सभी निजी अस्पताल बेड बढ़ाने से संबंधित आदेश का पालन करना सुनिश्चित करायें. वहीं अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाना सुनिश्चित करें. यहां पर वैसे संक्रमितों को रखा जा सकेगा, जिनके ऑक्सीजन लेवल में सुधार होता है.

ऑक्सीजन बेड का उपयोग संक्रमित की स्थिति और प्राथमिकता के आधार होना चाहिए. अस्पतालों काे सख्ती से इसका पालन करने के लिए कहा गया है. कहा गया है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola