Live Updates

Coronavirus in Jharkhand: पलामू में होम क्वारेंटाइन में एक युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand : पलामू में होम कोरेंटिन में रह रहे एक युवक की मौत हो गयी है. शख्स 18 दिन पहले तमिलनाडु राज्य झारखंड वापस लौटा था. स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के घर पहुंच गयी है. यह मामला पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. झा���खंड में कोरोना की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है. सोमवार को 187 नये कोरोना संक्रमित मिले. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1331 हो गई है. सोमवार को सिमडेगा जिले में सर्वाधिक 59 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस बीच राहतभरी खबर ये है कि अब तक 519 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में फिलहाल 805 एक्टिव मामले हैं. इन मरीजों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola