Hazaribagh Crime News : विष्णुगढ़ में ठेकेदार को मारी गोली, गला रेत कर की हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 1:12 AM
गलोबार गांव में शनिवार शाम 7:30 बजे अपराधियों ने ठेकेदार सरफुद्दीन उर्फ गुड्डन मियां को गोली मार दी और इसके बाद गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
प्रतिनिधि (विष्णुगढ़). गलोबार गांव में शनिवार शाम 7:30 बजे अपराधियों ने ठेकेदार सरफुद्दीन उर्फ गुड्डन मियां को गोली मार दी और इसके बाद गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक गलोबार गांव का ही रहनेवाला था. घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा और चाकू भी बरामद किया है. मृतक के गर्दन पर जख्म के निशान पाये गये हैं.
ऐसे हुई हत्या
सरफुद्दीन उर्फ गुड्डन मियां पाइक गांव से मोटरसाइकिल में सवार होकर घर लौट रहा था. जैसे ही वह गलोबार हाइस्कूल के स्थित आम के पेड़ पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गुड्डन पर गोली चला दी, जिससे वह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया. इसके बाद अपराधियों ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि हत्या की वजह आपसी रंजिश भी हो सकती है. घटनास्थल से कट्टा और चाकू बरामद किया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










