आदिवासी समाज को भाजपा से जोड़ें
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रांची जिला ग्रामीण की बैठक गोंदलीपोखर में हुई
विज्ञापन
अनगड़ा.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रांची जिला ग्रामीण की बैठक गोंदलीपोखर में हुई. जिसमें अनुसूचित जनजाति समाज को पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, जैलेंद्र कुमार व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, गीता बलमुचू, रितेश उरांव शामिल हुए. संचालन विक्की लोहरा ने किया. गंगोत्री कुजूर ने कहा कि आदिवासी समाज को राजनीतिक रूप से सजग होना होगा. जैलेंद्र कुमार ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भाजपा संगठन मजबूती में अहम योगदान है. इस अवसर पर संगठन प्रभारी भोगेन सोरेन, नकुल तिर्की, प्रदीप महली, रामसाय मुंडा, सोमा उरांव, गौरीशंकर मुंडा, पंचम भोगता, अंजलि लकड़ा, शांति मुंडा, अजय बड़ाइक, धनेश्वर बेदिया, बुधराम बेदिया, मनमोहन भोगता, सुनील महतो आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










