कांग्रेस का 85वां अधिवेशन 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ में, झारखंड से जायेंगे 61 डेलिगेट्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस के तीन दिवसीय अधिवेशन में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पर मंथन होगा. इसमें विपक्षी एकजुटता पर चर्चा होगी और आगे का रुख तय किया जायेगा. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं. किसी भी कीमत पर एनडीए को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति पर चर्चा तेज है.
Congress Plenary Session 2023: कांग्रेस का तीन दिवसीय 85वां पूर्ण अधिवेशन (Congress Plenary Session) 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रहा है. झारखंड कांग्रेस के 61 प्रतिनिधि इस अधिवेशन में भाग लेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से अधिवेशन में शामिल होने वाले डेलिगेट्स की पूरी लिस्ट जारी कर दी गयी है. लिस्ट 43 निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम हैं, तो 18 को-ऑप्टेड डेलिगेट्स हैं.
इलेक्टेड डेलिगेट्स में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, लोकसभा सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश के मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख शामिल हैं. इलेक्टेड डेलिगेट्स में बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, सुबोध कांत सहाय, प्रदीप यादव, प्रदीप बलमुचु, सुखदेव भगत, डॉ अजय कुमार, दीपिका पांडेय सिंह, रमा खलखो और गौरव वल्लभ जैसे नेता शामिल हैं.
को-ऑप्टेड डेलिगेट्स में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे, फुरकान अंसारी, राकेश सिन्हा, आमिर हाशमी, मधु कोड़ा, केएन त्रिपाठी, विधायक शिल्पा नेहा तिर्की, मंजू कुमारी और श्वेता सिंह शामिल हैं.
Also Read: झारखंड कांग्रेस के निलंबित नेताओं का प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर पलटवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बातबता दें कि कांग्रेस के तीन दिवसीय अधिवेशन में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पर मंथन होगा. इसमें विपक्षी एकजुटता पर चर्चा होगी और आगे का रुख तय किया जायेगा. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होती जा रही हैं और किसी भी कीमत पर एनडीए सरकार को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति पर चर्चा तेज हो गयी है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी-अभी कहा है कि अगर सभी पार्टियां मिलकर हर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ सिर्फ एक प्रत्याशी उतारे, तो बीजेपी लोकसभा चुनाव में 100 सीटें भी नहीं जीत पायेगी. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी विपक्षी एकता की वकालत कर चुकी हैं. अब कांग्रेस को तय करना है कि वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव लड़ना चाहती है या नरेंद्र मोदी सरकार को हराने के लिए.
Also Read: झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय बोले- सरकार को गिराने में जुटी है BJP,मंसूबे नहीं होंगे पूरेकांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने इस बात के संकेत दिये हैं कि मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष कैसे एकजुट हो सकता है, उसके विकल्पों पर कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में चर्चा होगी. इस दौरान आगे की रणनीति पर भी रुख तय होगा. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि यह कांग्रेस का 85वां अधिवेशन होगा. इसके पहले 84 पूर्ण अधिवेशन हो चुके हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




