ePaper

राष्ट्रीय सुविधाओं का ज्ञान साझा करें कंपनियां : संदीप कुमार कर

Updated at : 06 Sep 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुविधाओं का ज्ञान साझा करें कंपनियां : संदीप कुमार कर

आरडीसीआइएस (सेल) में हाइड्रोजन डायरेक्ट रिडक्शन पर कार्यशाला का आयोजन इस्पात भवन में हुआ.

विज्ञापन

रांची. आरडीसीआइएस (सेल) में हाइड्रोजन डायरेक्ट रिडक्शन पर कार्यशाला का आयोजन इस्पात भवन में हुआ. यह कार्यशाला आइआइटी खड़गपुर और आरडीसीआइएस, सेल रांची में हाइड्रोजन आधारित डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (डीआरआइ) की प्रयोगशाला सुविधाओं और पायलट प्रोजेक्ट्स की स्थापना पर ज्ञान साझा करने और भावी रणनीति तय करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी थी. कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए आरडीसीआइएस के कार्यकारी निदेशक संदीप कुमार कर ने कहा कि इस्पात उद्योग के हित में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुविधाओं के विकास के लिए डिजाइनरों, प्रक्रिया विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान बहुत जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में हाइड्रोजन आधारित डीआरआई, डीकार्बोनाइजेशन और स्वदेशी तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.आइआइटी खड़गपुर के प्रो एसबी सिंह ने इस पहल को स्वदेशी तकनीक के विकास की दिशा में उद्योग-शैक्षणिक सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण बताया. वहीं, प्रो मानस पालीवाल ने हाइड्रोजन आधारित डीआरआइ पर किये गए सिमुलेशन अध्ययन को प्रस्तुत किया. उन्होंने भारतीय लौह अयस्क की परिस्थितियों के अनुसार शाफ्ट रिएक्टरों के डिजाइन के बारे में भी जानकारी दी. कार्यशाला में आइआइटी खड़गपुर के प्रो महेंद्र रेड्डी और हाइड्रोजन आपूर्तिकर्ताओं ने हाइड्रोजन के संचालन, आपूर्ति और भंडारण से संबंधित सुरक्षा पहलुओं पर भी जानकारी दी. इस दौरान आरडीसीआइएस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola