सीआईपी कांके के 106वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे देश-विदेश के 150 डॉक्टर, दिखेगा जी-20 कनेक्शन

झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित प्रसिद्ध अस्पताल केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) बुधवार (17 मई 2023) को 105 साल का हो जायेगा और 106वें वर्ष में प्रवेश कर जायेगा. इस अवसर पर सीआईपी कांके के परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित प्रसिद्ध अस्पताल केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) बुधवार (17 मई 2023) को 105 साल का हो जायेगा और 106वें वर्ष में प्रवेश कर जायेगा. इस अवसर पर सीआईपी कांके के परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अमृतकाल में भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है. इसलिए इस बार के कार्यक्रमों को ग्लोबलाइजेशन के साथ जोड़ा गया है.
सीएमई का विषय ‘मानसिक स्वास्थ्य और ग्लोबलाइजेशन’
इस अवसर पर एक सीएमई का आयोजन होगा, जिसका विषय मानसिक स्वास्थ्य और ग्लोबलाइजेशन (ग्लोबलाइजेशन एंड मेंटल हेल्थ : मार्चिंग थ्रू द जी-20 लीडरशिप ईयर’ है. सुबह 11:30 बजे डॉ संजय कुमार मुंडा ‘मेंटल हेल्थ ऑफ मार्जिनलाइज्ड कम्युनिटी इन इरा ऑफ ग्लोबलाइजेशन’ विषय पर वक्तव्य देंगे. वहीं डॉ निखिल नायर ‘एलजीबीटीक्यू एंड मेंटल हेल्थ : फ्रॉम ग्लोबल टू लोकल’ विषय पर जानकारी देंगे.
इन विषयों पर होगी चर्चा
माता और शिशु के बीच भावनात्मक संबंधों के लिए भारत कितना तैयार है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगी मालविका पारख. उनका विषय होगा, ‘ग्लोबल ट्रेंड्स इन मदर-बेबी मेंटल वेल बीइंग : इज इंडिया प्रिपेयर्ड’. पहले सत्र की अध्यक्षता डॉ डी राम और डॉ बी दास करेंगे. वहीं, एक और सत्र होगा, जिसमें डॉ पूजा शर्मा और डॉ चंद्रमौली रॉय ‘एंडोक्सीफेन : फ्रॉम कॉर्टेक् टू क्लिनिक’ पर अपनी बात रखेंगे. इस सत्र की अध्यक्षता डॉ बी दास के साथ डॉ निशांत गोयल करेंगे.
सीआईपी बुलेटिन 2023 और एलुमनाई न्यूजलेटर 2023 की लांचिंग
लंच के बाद सीआईपी एलुमनाई मीट और एजीबी मीटिंग होगी. इससे पहले ‘सीआईपी बुलेटिन 2023’ और ‘एलुमनाई न्यूजलेटर 2023’ का लोकार्पण किया जायेगा. समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो (डॉ) अजित कुमार सिन्हा औ विशिष्ट अतिथि आईआईएम रांची के डायरेक्ट प्रो (डॉ) दीपक श्रीवास्तव होंगे.
150 मानसिक रोग प्रोफेशनल होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 150 मानसिक रोग प्रोफेशनल्स शामिल होंगे. बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर, छात्र एवं कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. मुख्य कार्यक्रम से पहले अस्पताल के मरीजों एवं प्रशिक्षुओं की ओर से सीआईपी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




