ranchi news : प्रभु ईसा मसीह का जीवन प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश देता है : राज्यपाल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ranchi news : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रभु ईसा मसीह का जीवन प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश देता है.
विज्ञापन
रांची. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रभु ईसा मसीह का जीवन प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश देता है. साथ ही इस बात पर बल दिया कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा और आत्मीयता में निहित है. राज्यपाल गुरुवार को संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा में क्रिसमस सेलिब्रेशन को संबोधित कर रहे थे.
समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें. क्रिसमस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, सत्य, ईमानदारी और परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए. इस बात पर जोर दिया कि सच्ची सफलता व्यक्तिगत उन्नति में नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा में है. इस अवसर पर राज्यपाल ने संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा परिवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन के आयोजन के लिए बधाई दी. इस अवसर पर प्राचार्य फादर संजय केरकेट्टा एसजे सहित आदि उपस्थित थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन