ePaper

ख्रीस्त राजा पर्व मनाया गया

Updated at : 17 Nov 2024 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

रोमन कैथोलिक चर्च कांके ने रविवार को ख्रीस्त राजा का त्योहार मनाया.

विज्ञापन

कांके. रोमन कैथोलिक चर्च कांके ने रविवार को ख्रीस्त राजा का त्योहार मनाया. मसीही समाज के विश्वासी बच्चे, महिलाएं व पुरुष हजारों की संख्या में बसेरा चौक सेमरटोली से जुलूस लेकर ख्रीस्त राजा चर्च पंहुचे. इस दौरान प्रभु यीशु की भक्ति के गीत गा रहे थे. चर्च में धूमधाम से पर्व मनाया गया. मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर समीर डुंगडुग, फादर अशोक शांडिल्या, फादर फ्रांसिस मिंज, फादर मिलयानुस, फादर रंजीत ने उपस्थित मसीहियों को प्रभु के उपदेश बताये. कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैथाेलिक समाज के सभापति फबियानुस एक्का, जोसेफ एक्का, अजय लकड़ा, रवि रोशन बारला, अजीत तिग्गा, विनित तिग्गा, रजत तिर्की सभी टोला यूनिट, महिला संघ व युवा संघ ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola