CHO Exam News : झारखंडियों के लिए आरक्षित इस कोर्स में पहली बार हुआ राज्य के लोगों का चयन, पहले दूसरे राज्य के लोग मारते थे हक

Published at :09 Jan 2021 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
CHO Exam News : झारखंडियों के लिए आरक्षित इस कोर्स में पहली बार हुआ राज्य के लोगों का चयन, पहले दूसरे राज्य के लोग मारते थे हक

कम्युनिटी हेल्थ अफसर के ब्रिज कोर्स प्रोग्राम के लिए पहली बार सिर्फ झारखंडियों का ही चयन

विज्ञापन

ranchi news, cho result 2020 list jharkhand, cho exam news रांची : कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) के ब्रिज कोर्स प्रोग्राम के लिए पहली बार सिर्फ झारखंडियों का ही चयन हुआ है. इससे पहले तक सिर्फ झारखंडियों के लिए आरक्षित इस नौकरी में दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों का चयन होता था. फरवरी 2020 में ‘प्रभात खबर’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप किया. इसके बाद 31 दिसंबर 2020 को जारी रिजल्ट में पहली बार सिर्फ झारखंडियों का ही चयन हुआ है.

हालांकि, सरकार ने प्रशिक्षण अवधि में देय राशि 25 हजार से घटा कर 10 हजार रुपये प्रति माह कर दी है. ‘राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन’ द्वारा प्रकाशित रिजल्ट में ब्रिज कोर्स के लिए 329 आवेदकों का चयन किया गया है. सभी आवेदक झारखंड के ही हैं. पिछले सीएचओ में हरियाणा, गुजरात सहित अन्य राज्यों के उम्मीदवारों का चयन किये जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया था. कम्युनिटी हेल्थ अफसर के ब्रिज कोर्स प्रोग्राम के लिए पहली बार सिर्फ झारखंडियों का ही चयन होने से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

साथ ही रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को सुधार के बाद नयी सूची जारी करने का निर्देश दिया था. इस निर्देश के आलोक में दूसरे राज्यों के चयनित उम्मीदवारों का नाम हटाने के बाद नयी सूची जारी की गयी थी. इसके बाद सीएचओ ब्रिज कोर्स प्रोग्राम के लिए हुई परीक्षा में दूसरे राज्य के उम्मीदवार शामिल नहीं हो सके. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने पहले आवेदनों की छंटनी के दौरान दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया. इससे दूसरे राज्य के उम्मीदवार प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल ही नहीं हो सके.

31 दिसंबर 2020 को जारी रिजल्ट में सफल घोषित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान 10 हजार रुपये प्रति माह की दर से स्कॉलरशिप दी जायेगी. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पदस्थापित किया जायेगा.

Also Read: JPSC Latest News : जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न बदला, जानें क्या क्या हुआ बदलाव

झारखंडियों के लिए आरक्षित इस नौकरी में दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों का होता था चयन

फरवरी 2020 में ‘प्रभात खबर’ ने उठाया था यह मुद्दा, सरकार ने किया था हस्तक्षेप

इस बार सरकार ने प्रशिक्षण अवधि में देय राशि 25 हजार रुपये से घटा कर10 हजार रुपये की

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola