समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा देने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन

शहीद शेख भिखारी मेमोरियल सोसाइटी पिपरवार-एनके के कार्यकर्ताओं की बैठक पंचवटी सभागार बचरा में शुक्रवार को हुई.

विज्ञापन

पिपरवार.

शहीद शेख भिखारी मेमोरियल सोसाइटी पिपरवार-एनके के कार्यकर्ताओं की बैठक पंचवटी सभागार बचरा में शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता इकबाल हुसैन ने की. बैठक में बुढ़मू, रातू व कांके प्रखंड अंजुमन कमेटी के नवनिर्वाचित पदधारियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया. अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष शमीम बड़ेहार ने सोसाइटी द्वारा कोयलांचल में किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि आज समाज के लड़के-लड़कियों को शिक्षित करने की जरूरत है. बिना उच्च शिक्षा के हम समाज का विकास नहीं कर सकते हैं. उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समाज को जागरूक करने पर बल दिया. संचालन इस्लाम अंसारी ने किया. मौके पर युनूस अहमद अंसारी, तस्लीम अंसारी, छोटे खान, तौहीद अंसारी, जुल्फान, जफरूद्दीन, नाजिर हुसैन, रिजवान आलम, मुमताज, मोहसिन शमीम अंसारी, कुर्बान खान, किताबुद्दीन आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola