ePaper

आज राजधानी रांची के 105 घाटों पर दिये जाएंगे अर्घ, तैयारी पूरी, प्रशासन ने जारी किया ये आदेश

Updated at : 10 Nov 2021 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
आज राजधानी रांची के 105 घाटों पर दिये जाएंगे अर्घ, तैयारी पूरी, प्रशासन ने जारी किया ये आदेश

रांची के 105 घाटों पर आज भागवान सूर्य को अर्घ दिया जाएगा, व्रतियों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने 35 अस्थायी तालाबों का भी निर्माण किया है. इसके साथ साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं.

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची के शहरी इलाकों में 105 घाटों पर व्रती भगवान भास्कर को अर्घ देंगे. व्रतियों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने 35 अस्थायी तालाबों का भी निर्माण किया है. सभी में टैंकरों से पानी भरा गया है. बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों में भी अर्घ देने की व्यवस्था की है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस मुख्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है.

मुख्यालय के स्तर से राज्य के नौ जिलों में मंगलवार से अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराये गये हैं. सभी जवानों और अफसरों की तैनाती संबंधित जिलों में 11 नवंबर तक के लिए की गयी है. इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दिया है. आदेश के तहत सभी को अपने चिह्नित इलाकों में विशेष िनगरानी में रखने का दिशा-निर्देश जारी किया गया है.

रांची जिले में छठ पर्व को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के स्तर से 40 प्रशिक्षु दारोगा, 400 प्रशिक्षु लाठी बल, आरएपी की एक कंपनी और एक अश्रु गैस दस्ता की अतिरिक्त तैनाती की गयी है, जो किसी भी आपात परिस्थिति में कार्रवाई करने में सक्षम होगी. इसके अलावा जिला बल की भी तैनाती की गयी है. शहर में लगभग एक हजार जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे.

निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी व्यवस्था

छठ पर बिजली की किल्लत न हो. इसके लिए इलाके के कनीय अभियंता और सहायक अभियंताओं के साथ ही बिजली कर्मियों को तैनात किया गया है.

  • अभियंता छठ घाट के नजदीक

  • लगे ट्रांसफार्मर पर नजर रखेंगे

  • ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर फौरन ट्राली ट्रांसफार्मर को

  • लगाया जायेगा

  • छठ घाट और तालाबों के पास कवर्ड तारों से ही बिजली आपूर्ति की इजाजत

  • शाम छह से रात के 11 बजे तक सबस्टेशनों में रहेंगे अधिकारी

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola