ePaper

PHOTOS: चंद्रयान-3 की सफलता पर जश्न में डूबा झारखंड, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Updated at : 23 Aug 2023 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: चंद्रयान-3 की सफलता पर जश्न में डूबा झारखंड, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग होते ही पूरा देश खुशी से झूम रहा है. झारखंड में भी जश्न का माहौल है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इसरो के वैज्ञानिक समेत देश वासियों को बधाई दी है.

विज्ञापन
undefined

राजधानी रांची में जश्न का माहौल, सीएम ने इसरो के वैज्ञानिक समेत सभी को दी बधाई

Jharkhand News: बुधवार की शाम भारत चांद पर पहुंच गया. दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल हो गया. झारखंड में भी हर किसी के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. राजधानी रांची में जमकर आतिशबाजी हुई. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इसराे के वैज्ञानिक समेत सभी देशवासियों को बधाई दी.

undefined

चंद्रयान-थ्री की सफल लैंडिंग से साहिबगंज के लोग में खुशी

चंद्रयान थ्री की चंद्रमा में लैंडिंग करने की लाइव बुधवार शाम छह बजे साहिबगंज महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, संत जेवियर्स अंग्रेजी मिडियम, मॉडल कॉलेज राजमहल में देखा गया. सफल लैंडिंग से घरों के अलावा मोबाइल एवं लाइव देख रहे छात्र-छात्राओं व नेतागण खुशी से उछल पड़े. साहिबगंज कॉलेज के बीएड भवन में बी-1 में छात्रों व शिक्षकों को देखने की गयी है. नेतृत्व साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष ने किया है. वहीं, प्राचार्य संतोष ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों का प्रयासों का परिणाम है. यह मिशन चन्द्रयान-3. इसके लिए इसरो के पूरी टीम चंद्रयान-2 की असफलता के बाद दोबारा पूरे हौसले के साथ चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर जुड़ गए. आज वह दिन आ गया जब चंद्रयान 3 अपनी सफलता मिशन में पहुंच गया है. इनके साथ हमारा देश भारत विश्व पटल पर विकसित देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो गया है. मौके पट कॉलेज के प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष, डॉ सिदाम सिंह मुंडा, डॉ अनूप कुमार साह, मनोज कुमार गुप्ता, नितिन कुमार, कुमार प्रशांत भारती, डॉ डेविड यादव, छात्र सूरज मुर्मू, सुनील मेहता, अमित कुमार ओझा समेत कई छात्र-छात्राओं मौजूद थे. इधर, कई राजनीति अगर गैर राजनीति दल के लोगों ने बधाई दी है.

undefined

चंद्रयान -3 के लिए बाबा मंदिर में भी पुरोहितों ने किया अनुष्ठान

चंद्रयान-थ्री की सफल लैंडिंग को लेकर जहां पूरे देश के लोग एकटक होकर टीवी पर नजर बनाये हुए थे, वहीं बाबा मंदिर में भी भोलेनाथ से इसकी सफलता की कामना की जा रही थी. बाबा मंदिर में पुरोहितों का दल इस यान के लिए 24 घंटे से बाबा मंदिर परिसर के आनंद भैरव मंदिर में अनुष्ठान कर रहे थे. यह अनुष्ठान अशोक मिश्रा की अगुवाई में मनोज मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा, कुंदन मिश्रा, रितेश पंडित सहित दर्जनों पुरोहित शामिल थे. यान की लैंडिंग के समय पुरोहितों ने मोबाइल पर लाइव टेलीकास्ट देखने के दौरान मंत्रोच्चार भी कर रहे थे. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही पुरोहितों ने भोलेनाथ का जयकारा लगाया. उन्होंने कहा कि, यह विश्व गुरु की ओर बढ़ते भारत का कदम है. भारत पहले से ही नेतृत्व करने वाला देश रहा है. इतिहास इसका गवाह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.

undefined

बोकारो के बेरमो क्षेत्र में जश्न का माहौल

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर बुधवार को बेरमो कोयलांचल में भी लोगों ने खुशी मनायी. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ढोरी के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान से संबंधित चित्र बनाकर खुशी का इजहार किया. विद्यालय सचिव ओमशंकर सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का पल है. पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी हुई है. मौके पर प्राचार्य परमानंद सिंह आदि उपस्थित थे.

undefined

चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिग पर गुमला में जश्न, आतिशबाजी

चांद पर भारत पहुंचा. चांद पर चंद्रयान-3 का लैंडिंग सफल रहा. लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए टीवी पर चिपके रहे. जैसे सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग हुई, पूरा गुमला उत्साह से भर गया. चारों ओर जश्न का माहौल था. लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. शाम पांच बजे से आतिशबाजी शुरू हुई, जो देर रात तक होती रही. चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग पर आजसू पार्टी गुमला के जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने कहा है कि आज खुशी का पल है. इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई. भारत शक्तिशाली देश बन गया है. इस ऐतिहासिक पल के गवाह हम सभी बने हैं. सेव योर लाइफ के अध्यक्ष सतीश पाठक व सचिव संतोष झा ने कहा कि हमारे देश के लिए यह ऐतिहासिक पल है. इस पल को हम कभी भुला नहीं सकते. खुशी इस बात की है. इस पल के गवाह हम भी बने हैं. क्योंकि हमारे जीवन काल में चांद पर भारत पहुंच गया है. इधर, डुमरडीह गांव में संदीप प्रसाद, विकास सिंह समेत कई युवकों ने आतिशबाजी की. खुशी के माहौल में तिरंगा झंडा हाथों में लेकर लहराया. पूरा इलाका भारत माता की जयकारे से गूंज उठा.

undefined

चंद्रयान- 3 के सफल लैंडिंग से झूम उठे गिरिडीह के लोग

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर पूरे जिले के लोग झूम उठे. इधर लांचिंग के बाद युवाओं में भी काफी उत्साह दिखा. टीवी स्क्रीन लगाकर चंद्रयान-3 की लांचिंग लाइव देखे. जैसे ही चंद्रयान की लैंडिंग हुई, लोग झूमने लगे. लोगों ने एक-दूसरे की बधाई दी. इससे पहले जिले में जगह-जगह पूजा-अर्चना का दौर जारी है. भाजपा नेत्री सह महिला चौपाल अध्यक्ष शालिनी वैश्कियार के नेतृत्व में गिरिडीह के कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में महिलाओं ने भी चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने को लेकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की. हनुमान चालीसा का पाठ और भगवान भोलेनाथ की पूजा की गयी. शालिनी ने कहा कि सफल लैंडिंग के साथ ही हमारा देश एक नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हुआ. मौके पर रूबी गुप्ता, रश्मि कांधवे, संगीता, मोनिका देवी, सोना प्रकाश आदि महिलाएं उपस्थित थीं. इधर युवाओं ने मिठाई भी बांटे. मौके पर मॉर्निंग क्लब के हबलू गुप्त, आशुतोष तिवारी, राजन सिन्हा, पिंटू तर्वे, रवि कुमार, अमित तर्वे, पंकज शर्मा, विजय कुमार समेत कई उपस्थित थे.

undefined

चंद्रयान-3 की सफलता पर झूमे हजारीबाग शहरवासी

चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम में चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पर नया इतिहास रच दिया. हजारीबागवासियों ने टीवी पर इस अविस्मरणीय पल को देखा और जम कर जश्न मनाया. भारत के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. शहर के मेन रोड सहित अन्य इलाके में जम कर खुशियां मनायी गयीं. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी सड़क पर उतर कर खुशियां मनायीं. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झंडा चौक पर जम कर आतिशबाजी की और एक-दूसरे के बीच मिठाइयां बांटी. विधायक ने इसरो के वैज्ञानिकों की काबिलियत की सराहना की और कहा कि संपूर्ण विश्व में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो डंका बजाया है, वह भारत के लिए गर्व का पल है. बड़ा बाजार जैन भवन के पास समाजसेवियों और आम लोगों ने सड़क पर उतर कर खुशियां मनायीं. बीजेपी नेता सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही भारत ने इतिहास रच दिया है. यह हम भारतवासियों के लिए गर्व की बात है. मौके पर डॉ बीके सिंह, डॉ अरविंद, अजीत कुमार चंद्रवंशी, रामप्रवेश ठाकुर, विनोद भगत, राकेश वर्मा, शैलेश कुमार चंद्रवंशी, अतिसय जैन, पप्पू जैन, देवेंद्र जैन व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola