ePaper

कुसुमटोला में सीसीएल ने प्रशिक्षित महिलाओं को दिये सर्टिफिकेट व सिलाई मशीन

Updated at : 27 Sep 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
कुसुमटोला में सीसीएल ने प्रशिक्षित महिलाओं को दिये सर्टिफिकेट व सिलाई मशीन

कुसुमटोला में शनिवार को सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट दिया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. सीसीएल की कौशल विकास व रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कुसुमटोला में शनिवार को सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट दिया गया. पिपरवार जीएम संजीव कुमार ने सभी 35 प्रशिक्षित महिलाओं को सर्टिफिकेट दिये. साथ ही रोजगार सृजन के लिए महिला ग्रुप को सात सिलाई मशीन भी दी. इस अवसर पर जीएम ने कहा कि सीसीएल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के विकास के लिए कृतसंकल्पित है. सीएसआर योजना के तहत जिन महिलाओं ने सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण लिया है, वे अपनी इस हूनर को रोजगार के रूप में इस्तेमाल कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं. जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. संजीव कुमार ने भविष्य में ऐसी और भी कल्याणकारी योजनाएं लाने का आश्वासन दिया. मौके पर अशोक पीओ जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक वेस्ट पीओ विमल कुमार, सीएसआर अधिकारी उज्ज्वल कुमार, कार्मिक अधिकारी शिशिर गर्ग, मुखिया सरिता देवी, धनराज भोक्ता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola